गीदड़ के हमले से तीन व्यक्ति जख्मी

गीदड़ के हमले से तीन व्यक्ति जख्मी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के महादेवपुर बलधराय पुल के समीप अवस्थित बगीचे में गीदड़ के हमले से तीन व्यक्ति जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार महादेवपुर गांव निवासी दिलिप सिंह व गुलटी तांती शनिवार की रात बलधराय पुल के समीप मुनीराय के बगीचे में आम की पेड़ का रखवाली कर रहे थे. बगीचे में भागलपुर के तमौनी मोड़ निवासी दिलगौरी यादव आम की खरीदारी करने आया था. तभी गीदड़ों की झुंड ने उक्त तीनों पर हमला कर दिया. शोर सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर गीदड़ो को मार दिया. घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी रामकुमार गोरे बगीचा पहुंचकर जख्मी तीनों व्यक्ति को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां चिकित्सक के द्वारा जख्मियों का प्राथमिक उपचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >