दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग जख्मी

धोरैया-सन्हौला मुख्य मार्ग स्थित मिर्चीनी पुल के समीप शुक्रवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी.

धोरैया. धोरैया-सन्हौला मुख्य मार्ग स्थित मिर्चीनी पुल के समीप शुक्रवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया. बताया जाता है कि भागलपुर जिला के कमालपुर गांव निवासी जावेद आलम अपने रिश्तेदार में लगने वाली बहन को एसडीएमवाई कॉलेज, धोरैया से कमालपुर जा रहे थे, जबकि बारकोप डेरू गांव निवासी बिहारी साह का 18 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार अपने बाइक से धोरैया बाजार की ओर आ रहा था. अचानक मिर्चीनी पुल के समीप दोनों बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिससे बाइक चालक अंकुश कुमार व कमालपुर गांव निवासी जावेद आलम एवं सोनम प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में दुर्घटना में घायल हुए सभी बाइक सवार को आसपास के ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने अंकुश कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया. वहीं भागलपुर जिला के कमालपुर गांव निवासी जावेद आलम तथा सोनम प्रवीण का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >