बाइक दुर्घटना में मां-बेटा सहित तीन लोग हुए घायल

बाइक दुर्घटना में मां-बेटा सहित तीन लोग हुए घायल

कटोरिया. कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर दुल्लीसार गांव के निकट सोमवार की रात्रि हुई बाइक दुर्घटना में बाइक पर सवार मां-बेटा सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दुर्घटना में लरैयाचट्टी गांव निवासी शंभु यादव के 20वर्षीय जख्मी पुत्र रोहित कुमार, पत्नी पविया देवी व विशनदेव यादव की पत्नी रेखा देवी को ग्र���मीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कटोरिया बाजार से दुर्गापूजा की खरीदारी कर सभी लोग बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे. दुल्लीसार गांव के समीप बाइक के सामने दौड़कर आए बच्चा को बचाने में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >