बांका में सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी, पुलिस ने पहुंचा अस्पताल
Copied link
इग्लीशमोड़- पुनसिया मार्ग पर मादाचक गांव समीप तीखे मोड़ के कारण पर आए दिन दुर्घटना होती है.ताजा मामले में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सहित तीन लोग जख्मी हो गए, पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचया.
अमरपुर( बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट:
इंगलिशमोड़-पुनसिया मुख्य पथ पर मादाचक गांव के समीप शनिवार की सुबह घर के बाहर खड़े एक वृद्ध को अनियंत्रित बाइक चालक ने धक्का मार दिया. इस घटना में वृद्ध समेत बाईक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सुबह की गश्ती पुलिस ने अपने वाहन से तीनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल अमरपुर पहुंचया.इस घटना में मादाचक गांव निवासी सिकंदर यादव, धौरैया थानाक्षेत्र के खैरा गांव निवासी बाईक चालक सुनील चौधरी तथा मो. जमशेद गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है.जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह मादाचक गांव निवासी वृद्ध सुबह में अपने दरवाजे पर खड़ा था. तभी इंगलिशमोड़ से जैठोर पुल की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाईक चालक ने उसे धक्का मार दिया. जिसके बाद सड़क किनारे जा गिरा.इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी.घटना की सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस में मौजूद सहायक अवर निरिक्षक बसंत कुमार पांडे ने तीनों जख्मी को पुलिस वाहन से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. चिकित्सक ने बताया कि इस घटना में वृद्ध और दोनों युवकों के सिर पर गहरी चोट आई है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.