मंदार डेरु गांव में आग लगने से तीन घर जले

थाना क्षेत्र के कुरमा पंचायत के मंदार डेरु गांव में मंगलवार को भीषण आग लग गयी.

धोरैया. थाना क्षेत्र के कुरमा पंचायत के मंदार डेरु गांव में मंगलवार को भीषण आग लग गयी. इस घटना में बिंदेश्वरी रविदास, मिश्री रविदास और गुलाटी रविदास के तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गये. सूत्रों के अनुसार, आग अज्ञात कारणों से सबसे पहले बिंदेश्वरी रविदास के घर में लगी. इसके बाद आग तेजी से फैलते हुए मिश्री रविदास और गुलाटी रविदास के घरों तक पहुंच गयी, जिससे तीनों घर आग की चपेट में आ गये. आग लगने से तीनों परिवारों का घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गयी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गयी, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है. आग बुझाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार, राजा झा, इन्दु रविदास, प्रधान रविदास, बलराम रविदास, संजीव सिंह, निरंजन साह सहित अन्य ग्रामीणों ने तुरंत प्रयास किए. ग्रामीणों ने दमकल विभाग को भी सूचित किया, इसके उपरांत आग पर काबू पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >