अमरपुर. विशनपुर पंचायत अंतर्गत अध्यानगर दोहरी गांव में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार इस घटना में गांव के अर्जन मांझी, शिवम कुमार व विकास कापरी का घर जल गया. घर में रखा करीब 20 हजार रुपये नकद सहित लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. पीड़ित गृहस्वामियों ने बताया कि परिवार के लोग गोतिया की एक लड़की की शादी के सिलसिले में लड़का पक्ष के घर गए थे. घर में महिलाएं ही मौजूद थी. आग लगने के बाद महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे व आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फूस के बने छप्पर में आग तेजी से फैलने के कारण काबू नहीं पाया जा सका. इस घटना में घर में रखा नकद 20 हजार रुपये, गेहूं-चावल, जमीन से संबंधित जरूरी कागजात सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया. आग लगने के सही कारणों का पता नही चल पाया है.ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि असामाजिक तत्व द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है.
आग लगने से तीन घर जलकर राख, तीन लाख का नुकसान

आग लगने से तीन घर जलकर राख, तीन लाख का नुकसान
Copied link
आग लगने से तीन घर जलकर राख, तीन लाख का नुकसान