जिउतिया पर्व पर स्नान करने के दौरान बेलहरनी नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत

थाना क्षेत्र के बेलहरनी नदी सरारी घाट पुल के पास जिउतिया पर्व पर रविवार की शाम में स्नान करने के दौरान दमजोर तांती टोला गांव की तीन बच्चियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी.

बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहरनी नदी सरारी घाट पुल के पास जिउतिया पर्व पर रविवार की शाम में स्नान करने के दौरान दमजोर तांती टोला गांव की तीन बच्चियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों एवं गांव में कोहराम मच गया. इस घटना में एक ही परिवार की दो सगी बहनें संजीत तांती व बबीता देवी की पुत्री प्रिया कुमारी (14 वर्ष) तथा साक्षी कुमारी (12 वर्ष) एवं दिवाकर तांती व जयमाला देवी की पुत्री रितु कुमारी (12 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियां अपनी मां एवं गांव की अन्य महिलाओं के साथ नदी में स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए गयी थीं. स्नान करने के क्रम में तीनों बच्ची पुल के पास बने गड्ढे में डूब गयी. आसपास स्नान कर रही अन्य महिलाओं को जब बच्ची के डूबने का एहसास हुआ तो शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जुटे और किसी तरह दो बच्ची प्रिया कुमारी एवं रितु कुमारी को पानी से बाहर निकालकर दोनों को अस्पताल लाया गया. वहीं तीसरी बच्ची को लगभग एक घंटे पानी में खोजने के बाद काफी मशक्कत से पानी से बाहर निकालकर अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. उधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद दलबल के साथ नदी एवं अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया. वहीं अंचलाधिकारी शशिकांत शुक्ला ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत मृतकों के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता राशि दिलायी जायेगी. उधर विधायक मनोज यादव ने भी घटना पर दुख जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >