पैक्स चुनाव : नामांकन के अंतिम दिन तीन कार्यकारिणी सदस्यों ने भरे पर्चे

. प्रखंड के एकमात्र गुरुद्वारा पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर निर्वाचन कार्यालय पूरी तरह सक्रिय है

बाराहाट. प्रखंड के एकमात्र गुरुद्वारा पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर निर्वाचन कार्यालय पूरी तरह सक्रिय है. गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन तीन कार्यकारिणी सदस्यों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गयी है. अब तक कुल 13 कार्यकारिणी सदस्य व अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी व उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर दिया जायेगा. इसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन प्रखंड मुख्यालय में मतगणना भी करायी जायेगी. इस प्रकार चुनाव प्रक्रिया 20 अप्रैल को ही पूरी कर ली जायेगी. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. साथ ही शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >