जनता दरबार में तीन मामले का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

जमीन संबंधित विवाद की निबटारे को लेकर सीआइ राजेश कुमार झा तथा थाने में पदस्थापित एसआइ कन्हैया कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट Banka News : अमरपुर अंचल कार्यालय के मिनी सभागार कक्ष में शनिवार को जमीन संबंधित विवाद की निबटारे को लेकर सीआइ राजेश कुमार झा तथा थाने में पदस्थापित एसआइ कन्हैया कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में पुर्व से निर्गत नोटिस का तामिला कराने आये फरियादियों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का अंचल सीआई ने बारिकी से अवलोकन किया, जबकि जनता दरबार में शनिवार को बंटवारे व जमीन विवाद को लेकर तीन फरियादियों ने आवेदन देकर विवाद की निबटारे का गुहार लगाया. दोनों पक्षों की दलील सुनने तथा दोनों पक्षों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का अवलोकन करते हुए अंचल सीआइ ने खंजरपुर गांव के अजय कुमार सिन्हा, परनाथपुर गांव के मन्नी मंडल तथा कौशलपुर गांव के मंजू देवी की विवाद का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया. इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी कौसर आलम, दलपति अविनाश कुमार सिंह समेत विभिन्न पंचायत से आये फरियादी उपस्थित थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MD. TAZIM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >