शराब के साथ तीन, तो पीने के आरोप में 9 गिरफ्तार

शराब के साथ तीन, तो पीने के आरोप में 9 गिरफ्तार

बांका. उत्पाद विभाग के टीम ने जिलेभर में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर शराब के तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जिसमें अमरपुर थाना अंतर्गत भरको चौक के समीप से बाइक सवार चिरैया निवासी आमोद रजक, प्रकाश रजक व प्रिंस कुमार रजक को शराब के नशा के साथ-साथ एक लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं चांदन थाना अंतर्गत पांडेडीह मोड़ के समीप से चांदन निवासी हिमांशु बाजपेई को दुबारा शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जबकि शराब सेवन के आरोप में विभिन्न थाना क्षेत्र से 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >