जयपुर (बांका). जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमदाहा-जयपुर मुख्य सड़क मार्ग पर दतकीचवा जंगल के समीप चार दिनों पूर्व डिलीवरी ब्वॉय से हुई लूटकांट का जयपुर पुलिस टीम ने उदभेदन करते हुए कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट में प्रयुक्त पल्सर बाइक एवं 470 रुपये नकद राशि भी बरामद हुई है. विदित हो कि चार दिनों पहले शाम करीब पांच बजे बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घात लगाकर डिलीवरी ब्वॉय गुड्डु कुमार की बाइक, चार हजार रुपये नकद एवं 33 पार्सल के सामान लूट लिए थे. इस मामले में जयपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार अभियुक्तों केा पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया.
डिलीवरी ब्वॉय लूटकांड में संलिप्त तीन अपराधी गिरफ्तार

9 बीएएन 116 गिरफ्तार अभियुक्त | Prabhat Khabar Network
Copied link
बांका के जयपुर थाना क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय से लूटपाट करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूटा गया सामान और बाइक बरामद की गई है।