छत का चदरा उजाड़कर चोरों ने खाद दुकान में की चोरी

थाना क्षेत्र के उत्तरी टोला भलुआर गांव में स्थित एक खाद् दुकान की छत का चदरा उजाड़ कर अज्ञात चोरों ने नकदी समेत दुकान में रखे अन्य सामान की चोरी कर ली है

अमरपुर. थाना क्षेत्र के उत्तरी टोला भलुआर गांव में स्थित एक खाद् दुकान की छत का चदरा उजाड़ कर अज्ञात चोरों ने नकदी समेत दुकान में रखे अन्य सामान की चोरी कर ली है. पीड़ित दुकानदार सचिन कुमार ने बताया कि वह उत्तरी टोला भलुआर गांव में अर्निका खाद् बीज भंडार के नाम से एक दुकान चलाता है. रोजाना की भांति रविवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर गांव के कुछ दूरी पर स्थित अपने घर चला गया. सोमवार की सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान की छत पर लगा चदरा टूटा हुआ है. दुकान के अंदर जाने पर देखा कि दुकान में रखा सामान अस्त-व्यस्त है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दुकान के बकसे में रखा पांच हजार नकद तथा पांच बोरा सरसों का बीज की चोरी कर फरार हो गया है. पीड़ित दुकानदार ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया है कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >