निर्माणाधीन मकान के 16 पीलर का चोरों ने काटा सरिया

निर्माणाधीन मकान के 16 पीलर का चोरों ने काटा सरिया

बांका/रजौन. रजौन बिजली ऑफिस के पीछे अज्ञात चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान के पीलर का छड़ काटकर चोरी कर लिया गया. मामले को लेकर प्रखंड मुख्यालय से सटे किफायतपुर गांव निवासी पीड़ित शंभू रजक ने रजौन में अज्ञात चोर के विरुद्ध आवेदन दिया है. थाना में दिये गये आवेदन में कहा है कि निर्माणाधीन मकान के 16 पीलर का करीब 12 फीट छड़ चोरों द्वारा काट लिया गया है. मकान का अभी ढलाई भी नहीं हुआ था. 18 सितंबर की शाम जब मैं अपने निर्माणाधीन मकान को देखने गया तो देखा कि सभी 16 पीलर के छड़ को काटकर चोरी कर ली गयी है. चोरी हुई छड़ का वजन करीब दो क्विंटल था. रजौन पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >