बांका. सदर पुलिस ने एक व्यक्ति के पॉकेट से चोरी किए गये रुपये के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर मुंगेर जिला के असरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी करुष पिता सरदारी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार विगत दो अप्रैल को भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र के सरूला गांव के मनोवल हुसैन एसबीआइ बैंक बांका से 50 हजार रुपये की निकासी कर अपने पॉकेट में रखा. तभी बगल में खड़े गिरफ्तार व्यक्ति के द्वारा उनके पॉकेट से रुपये की चोरी कर ली. मामले को लेकर पीड़ित ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करने में जुट गयी थी. इसी क्रम में उक्त गिरफ्तर व्यक्ति गत शनिवार को फिर से एसबीआइ बैंक में दिखाई पड़ी. जहां गश्ती पुलिस अधिकारी के द्वारा उसे संदेह के आधार पर थाना ले आयी व उससे पूछताछ किया गया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना जूर्म कबुल करते हुए बताया कि वे शहर के शिवाजी चौक स्थित एक होटल में काम करते है. रुपये की तंगी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने उनके पास से चोरी किये गये आठ हजार रुपये बरामद किया. शेष राशि के बारे में बैंक में जमा करने की बात बतायी. संबंधित बैंक का पता कर रुपये को फ्रीज करने के लिए संबंधित बैंक को सूचना दी गयी है. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी किए गये पैसे के साथ चोर को गिरफ्तार किया है. चोरी किये गये आठ हजार रुपये उनके पास से बरामद हुआ है. शेष राशि के मामले में पुलिस की जांच जारी है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.
चोरी किये गये रुपये के साथ चोर गिरफ्तार, भेजा जेल
चोरी किये गये रुपये के साथ चोर गिरफ्तार, भेजा जेल
