उदयपुरा संथाल टोला में वाटर स्टैंड पोस्ट के समीप नहीं है नाला

उदयपुरा संथाल टोला में वाटर स्टैंड पोस्ट के समीप नहीं है नाला

-जलजमाव व गंदगी से महामारी फैलने की बनी हुई है आशंका कटोरिया कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर बारह में उदयपुरा संथाल टोला में नगर विकास एवं आवास विभाग से निर्मित वाटर स्टैंड पोस्ट के समीप नारकीय स्थिति बनी हुई है. वाटर स्टैंड पोस्ट से निकलने वाली पानी की निकासी को लेकर ना तो पक्की नाला का निर्माण किया गया है और ना ही यहां ढक्कन युक्त सोख्ता गड्ढा यानि सोकपीट का ही निर्माण कराया गया है. जलजमाव, सड़ांध व गंदगी से यहां महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है. स्थानीय ग्रामवासियों ने शीघ्र ही समस्या का निदान कराने की मांग की है. इधर वार्ड पार्षद चंदना देवी ने कहा कि वाटर स्टैंड पोस्ट के समीप नाला निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >