खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम

पंजवारा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर युवा खेलकूद प्रतियोगिता हाई स्कूल मैदान, पंजवारा में हुई.

पंजवारा. पंजवारा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर युवा खेलकूद प्रतियोगिता हाई स्कूल मैदान, पंजवारा में हुई. इसमें 200 मीटर एवं 100 मीटर दौड़, स्लो साइकिल रेस, लांग जंप, गोला फेंक, कबड्डी, कैरमबोर्ड, सुई धागा रेस के साथ-साथ संगीत एवं भाषण प्रतियोगिताओं में युवाओं ने भाग लिया. प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला परिषद सदस्य एवं मुख्य अतिथि नीलम सिंह, पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार, मुखिया भोला पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता रासमोहन ठाकुर, रमेश मंडल, मुन्ना चौबे, कैलाश सिंह, अजय भगत सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कार दिया. आयोजन को सफल बनाने में संजीव झा, मिक्की शर्मा, मुकेश मंडल, मोनी सिंह, पिंटू पंडित, दीपक कुमार, गुड्डन मिश्रा, कुणाल ठाकुर सहित अन्य युवाओं की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gourav kashyap

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >