22 अप्रैल तक मौसम रहेगा शुष्क, गर्मी भी होगी महसूस

भारत मौसम विज्ञान विभाग के माध्यम से बताया गया कि जिले में 18 से 22 अप्रैल के दौरान मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा.

बांका. कृषि विज्ञान केंद्र बांका ने शुक्रवार को मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें भारत मौसम विज्ञान विभाग के माध्यम से बताया गया कि जिले में 18 से 22 अप्रैल के दौरान मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. तापमान में बढ़ोतरी के चलते दिन में गर्मी का प्रभाव महसूस किया जायेगा. वहीं, सापेक्ष आर्द्रता सुबह के समय 60 से 70 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है, जबकि दोपहर में यह घटकर 20 से 30 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल सकती है. देखा जाय तो विगत दो-तीन दिनों से सुबह के समय में वातावरण काफी शुष्क पाया जाता है. शुक्रवार को करीब 10 बजे के आसपास तक धूप काफी कम उग पायी थी. ठंडी हवा के साथ आसमान में बादल छाए हुए थे, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत ली. शाम में भी मौसम शुष्क बना रहा, जबकि सुबह 10 बजे के बाद धूप पूरी तरह खिल गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bibhanshu kumar

विभांशु सिंह प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >