वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बौंसी में पुलिस ने की कार्रवाई

बौंसी में पुलिस ने की कार्रवाई बौंसी. बौंसी पुलिस ने झारखंड कोर्ट के एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बौंसी थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी स्व. मटोकी मंडल के पुत्र घनश्याम मंडल उर्फ घनश्याम यादव पर कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था. बताया जाता है कि 61 वर्षीय इस व्यक्ति ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की थी. जिसके बाद पहली पत्नी जो झारखंड के गोड्डा की रहने वाली है ने गोड्डा के न्यायालय में मेंटेनेंस के लिए मुकदमा किया था. जिसका ढाई लाख रुपया मेंटेनेंस का गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर बकाया था, जो पीड़िता को नहीं मिला था. इसी को लेकर पीड़िता ने झारखंड के गोड्डा कोर्ट में अपनी शिकायत दर्ज करायी थी. जिसके बाद घनश्याम बादल यादव पर डिस्ट्रेस वारंट जारी किया गया था. बौंसी पुलिस ने इसी आलोक में आरोपी को गिरफ्तार कर गोड्डा न्यायालय को सुपुर्द किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >