महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर सभी शिव मंदिरों में देर शाम तक पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही

शंभुगंज.

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर सभी शिव मंदिरों में देर शाम तक पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही. सुबह से ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा. मंदिरों में पूजा-पाठ का सिलसिला सूर्योदय से पहले शुरू होकर देर रात तक चलता रहा. शिवभक्ति गीतों और हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा. शाम होते ही भोलेनाथ की बारात निकाली गयी, जिसमें श्रद्धालुओं ने शंकर-पार्वती व अन्य देवी-देवताओं का रूप धारण कर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की. मंदिर प्रांगण में प्रतीकात्मक विवाह कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया. गौरीपुर महादेव मंदिर, भुमिहारानाथ महादेव मंदिर, चुटिया पहाड़ महादेव मंदिर, सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही. कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >