BANKA यूएमएस बुढ़वाबथान स्कूल के प्रभारी प्राचार्य निलंबित

शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना संजय यादव ने कटोरिया प्रखंड के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुढ़वाबथान के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट BANKA NEWS :

शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना संजय यादव ने कटोरिया प्रखंड के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुढ़वाबथान के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उनके विरूद्ध उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुढ़वाबथान की प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के समक्ष अनावश्यक रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया था. जांच व स्पष्टीकरण की मांग के उपरांत डीपीओ स्थापना द्वारा उक्त बड़ी कार्रवाई की गई है. इधर बीईओ मनोज मिश्रा ने पत्र जारी कर यूएमएस बुढ़वाबथान के वरीय सहायक शिक्षक रवींद्र कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुढ़वाबथान की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी ने आरोप लगाया था कि जब से वह प्रधानाध्यापिका बनी हैं, तब से अनावश्यक रूप से एवं जान-बूझकर उन्हें उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुढ़वाबथान के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव द्वारा हमेशा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के उद्येश्य से बेवजह विवाद किया जाता है. विद्यालय अवधि में अपने विद्यालय को छोड़कर प्रधानाध्यापिका के विद्यालय में अनावश्यक रूप से उपस्थित होकर विद्यालय के कार्यों में हस्तक्षेप करते हैं. चूंकि यूएचएस बुढ़वाबथान में रीता कुमारी से पहले विनोद कुमार यादव ही प्रभार में थे. प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी ने अभिभावकों व छात्रों से किसी ना किसी रूप से हंगामा कराने सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाए थे. डीपीओ स्थापना द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यूएमएस बुढ़वाबथान के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव को निलंबित कर दिया. उक्त विद्यालय के वरीय सहायक शिक्षक रवींद्र कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >