बांका में फार्मर आइडी बनाने की रफ्तार तेज, 1.14 लाख से अधिक किसानों का हुआ रजिस्ट्रेशन

Banka News : बांका जिले में किसानों के लिए चलाए जा रहे फार्मर आईडी अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है. मेगा मिशन मोड में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक 1 लाख 14 हजार से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है. कृषि एवं राजस्व विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर किसानों का पंजीकरण कर रही है.

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले में किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. जिले के सभी प्रखंडों के राजस्व ग्रामों में मेगा मिशन मोड के तहत फार्मर आईडी बनाने का कार्य जारी है. कृषि विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम किसानों का रजिस्ट्रेशन कर रही है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके.

गांव-गांव पहुंच रही विभागीय टीम

विभागीय अधिकारियों के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत 12 मई से की गई थी. यह अभियान आगामी 30 जून तक जारी रहेगा. इस दौरान जिले के विभिन्न पंचायतों और गांवों में कैंप लगाकर किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है.अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जिलेभर में कुल 2155 किसानों का नया रजिस्ट्रेशन किया गया. अभियान को सफल बनाने के लिए कृषि समन्वयक, राजस्व कर्मचारी और अन्य विभागीय कर्मियों की टीम लगातार काम कर रही है.

पीएम किसान लाभार्थियों से जोड़ा जा रहा डेटा

जिले में अब तक कुल 1,14,605 किसानों का फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है. यह संख्या जिले के कुल पीएम किसान लाभार्थियों 2,30,878 का लगभग 49.6 प्रतिशत है.अधिकारियों का कहना है कि फार्मर आईडी बनने से किसानों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित होगा और भविष्य में विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा.

किसानों को मिलेंगी कई सुविधाएं

फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं, अनुदान, बीमा और कृषि संबंधी अन्य सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी. विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें, ताकि किसी भी सरकारी योजना से वंचित न रह जाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >