नारकोटिक्स विभाग ने सूखे नशे के विरुद्ध दुकानों में की छापेमारी

नारकोटिक्स विभाग ने सूखे नशे के विरुद्ध दुकानों में की छापेमारी

अमरपुर शहर में सूखे नशे के विरुद्ध नारकोटिक्स विभाग ने डॉग स्क्वायड के साथ विभिन्न दुकानों में छापेमारी की. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डॉग हेंडलर अरूण कुमार ने डॉग सोनी तथा स्थानीय पुलिस के साथ बस स्टैंड की चाय-पान की दुकानों, नाश्ते की दुकान समेत अन्य दुकानों में गांजा, चरस, ड्रग्स, अफीम, स्मैक, ब्राउन शुगर आदि की जांच की. दुकानदारों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि छापेमारी दल के द्वारा छापेमारी के दौरान एक दुकान से सुखे नशे के कुछ सामग्री बरामद किया लेकिन डॉग हेंडलर ने इसकी पुष्टि नही की है. शहर में बड़ी मात्रा में सूखे नशे का व्यापार चल रहा है. पुलिस समय-समय पर छापामारी अभियान चलाती रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >