तीसरे दिन दोनों पालियों की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न

प्रखंड के पांच परीक्षा केंद्रों पर तीसरे दिन गुरुवार को दोनों पालियों की इंटरमीडिएट परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई

बाराहाट. प्रखंड के पांच परीक्षा केंद्रों पर तीसरे दिन गुरुवार को दोनों पालियों की इंटरमीडिएट परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई. डॉक्टर हरिहर चौधरी इंटर स्तरीय विद्यालय बाराहाट में 5, रामेश्वर भेरो राधिका इंटर स्तरीय विद्यालय पथरा में 6, सूर्य नारायण सिंह इंटरस्तरीय विद्यालय बाराहाट में 9, इंटर स्तरीय विद्यालय कमालपुर में 12 एवं इंटर स्तरीय विद्यालय मिर्जापुर में 8 परीक्षार्थी दोनों पालियों में अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान समय-समय पर जिला प्रशासन की टीम परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर संचालित परीक्षा का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >