BANKA : सोमवार को धनकुंड नाथ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए उमड़ी भीड़

धोरैया क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धनकुंड नाथ शिव मंदिर प्रांगण में सोमवारी को लेकर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु भक्तजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट :

धोरैया क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धनकुंड नाथ शिव मंदिर प्रांगण में सोमवारी को लेकर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु भक्तजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु महिला पुरुष भक्त जनों ने भांग धतूरा बेलपत्र तथा जल लेकर बाबा के शिवलिंग पर पूजा अर्चना की. इसको लेकर धनकुंड नाथ शिव मंदिर में अखंड रामधन संकीर्तन का भी आयोजन किया गया है. रामधुन संकीर्तन में भारी संख्या में श्रोता भक्तजन जुटे हुए हैं. पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है. वहीं मंदिर के पुजारी मटरू बाबा ने बताया कि गर्मी के मौसम में कई चापानल खराब है, जल्द से जल्द इसकी मरम्मत कराने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >