सीएम नीतीश कुमार ने उपभोक्ताओं से किया सीधा संवाद

उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट निःशुल्क बिजली देने की घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया.

बांका/रजौन. उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट निःशुल्क बिजली देने की घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा रजौन में 4 संवाद स्थल का चयन किया गया था, जहां उपभोक्ताओं को एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से मुख्यमंत्री ने सीधा संवाद किया. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल रजौन के सहायक विद्युत अभियंता मनोज कुमार सिंह एवं कनीय अभियंता अमरजीत चंद्रा ने बताया कि रजौन प्रखंड के उपरामा हाट, सिंहनान दुर्गा स्थान, तेरहमाइल एवं बामदेव बाजार में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. वहीं विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सकहारा अंतर्गत रजौन प्रखंड के नवादा बाजार, तिलकपुर पंचायत सरकार भवन एवं धोरैया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मकैता एवं प्रोन्नत मध्य विद्यालय कटहरा में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >