बच्चे ने अपने अधिकारों के प्रति उठायी आवाज

हड़हार पंचायत अंतर्गत प्लस टू हाईस्कूल छाताकुरूम में पिरामल फाउंडेशन की पहल पर बाल सभा का आयोजन हुआ

कटोरिया. प्रखंड की हड़हार पंचायत अंतर्गत प्लस टू हाईस्कूल छाताकुरूम में पिरामल फाउंडेशन की पहल पर बाल सभा का आयोजन हुआ. इसमें बच्चों ने अपने अधिकारों के प्रति अपनी आवाजें उठायीं. कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्यगण, शिक्षक एवं पिरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो राधा देसले विशेष रूप से उपस्थित रहीं. बाल सभा में बच्चों ने अपनी समस्याएं खुलकर साझा किया. साथ ही ‘पढ़ाई, पोषण व प्यार, ये हैं बच्चों के तीन मूल अधिकार’ विषय पर छात्र-छात्राओं ने प्रभावशाली भाषण दिए. इसके अलावो कक्षा 10वीं के छात्रों के बीच पर्यावरण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. शिक्षक प्रीतम कुमार ने बच्चों को बाल सभा के महत्व के बारे में जानकारी दी. उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने को लेकर प्रेरित भी किया. इस अवसर पर सभी शिक्षकगणों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई. साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम बच्चों को अभिव्यक्ति का मंच देने व उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >