फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य को लेकर प्रचार प्रसार रथ हुआ रवाना

फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्य को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय धोरैया परिसर से एक प्रचार प्रसार रथ को रवाना किया गया.

धोरैया. फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्य को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय धोरैया परिसर से एक प्रचार प्रसार रथ को रवाना किया गया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी डॉ देवाशीष कुमार, अंचलाधिकारी श्रीनिवास कुमार एवं राजस्व अधिकारी काजल कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया गया . बीएओ ने बताया कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान के लाभान्वित कृषकों के हित के लिए फार्मर रजिस्ट्री हेतु 2 फरवरी से 5 फरवरी तक प्रखंड के पंचायत सरकार भवन में कैंप रूप में आयोजन करने के लिए प्रचार प्रसार रथ को रवाना किया गया है ताकि राजस्व ग्राम के सभी कृषक आकर फार्मर रजिस्ट्री का लाभ उठा सकें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >