अमरपुर में दबंगों ने आधी रात को तोड़ी घर की दीवार, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Banka News : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा निजी जमीन पर बने घर की दीवार तोड़ने का मामला सामने आया है. पीड़ित गृहस्वामी ने आरोप लगाया है कि हथियार से लैस होकर पहुंचे लोगों ने दीवार तोड़ दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. मामले को लेकर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है.

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट : अमरपुर थाना क्षेत्र के मौजाहिदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव का मामला सामने आया है. पीड़ित गृहस्वामी दिनेश कामती ने आरोप लगाया कि गुरुवार की अर्धरात्रि गांव के विजय महतो, शंभु महतो, सोनू महतो, विष्णु महतो समेत अन्य लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और निजी जमीन पर बने घर की दीवार को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया.

पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना

पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने दीवार तोड़ने का विरोध किया तो आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. स्थिति बिगड़ते देख उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी.

डायल 112 की टीम पहुंची, दोनों पक्षों को बुलाया गया थाना

सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले में हस्तक्षेप किया. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलाया, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि दबंग पक्ष के लोग थाना नहीं पहुंचे.

थाने में रहने के दौरान फिर तोड़ी गयी दीवार

दिनेश कामती ने बताया कि जब वह थाना में मौजूद थे, उसी दौरान आरोपितों ने दोबारा उनके घर पहुंचकर दीवार को और तोड़ दिया. साथ ही केस करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई.

पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

घटना के बाद पीड़ित गृहस्वामी ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित परिवार में घटना के बाद भय का माहौल बना हुआ है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर गांव में तनाव बढ़ गया है.

पुलिस जांच में जुटी

मामले को लेकर पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >