Banka News : कार धोने के दौरान हुए विवाद में दबंगों ने पति-पत्नी को पीटकर किया जख्मी

अमरपुर शहर के वार्ड नंबर छह में बुधवार की सुबह घर के समीप कार धोने के विवाद में हुई मारपीट में पति-पत्नी जख्मी हो गया.

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट Banka News : अमरपुर शहर के वार्ड नंबर छह में बुधवार की सुबह घर के समीप कार धोने के विवाद में हुई मारपीट में पति-पत्नी जख्मी हो गया. जख्मी विष्णु कुमार तथा उसकी पत्नी नेहा कुमारी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले को लेकर अस्पताल में इलाजरत विष्णु कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह वह अपने घर के समीप कार धो रहा था तभी पड़ोसी राकेश गांय, बादल कुमार, गोलू कुमार, विशाल कुमार अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर जबरन कार धोने से मना करते हुए गाली गलौज करने लगा, जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडा से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. शोर सुनकर जब उनकी पत्नी नेहा कुमारी बीच बचाव करने आई तो उक्त लोगों ने उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >