दबंगों ने गांव से निकलने का दिया आदेश नहीं मानने पर किया मारपीट

दबंगों ने गांव से निकलने का दिया आदेश नहीं मानने पर किया मारपीट

रजौन. प्रखंड क्षेत्र के सोली गांव में दबंगों ने एक परिवार को गांव से निकलने का आदेश दिया था. बात नहीं मानने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित परिवार के मुखिया प्रवीण कुमार ने कहा है कि शनिवार की दोपहर को गांव के ही गौतम यादव, संतोष यादव, उत्तम यादव व सुमन यादव हरवे हथियार से लैस होकर हमारे घर पर आ धमके तथा जाति सूचक गाली देते हुए कहा था कि तुमको और तुम्हारे परिवार को गांव छोड़कर जाने के लिए बोला था, लेकिन गांव छोड़कर क्यों नहीं जा रहा है. इसी बीच गौतम यादव ने हथियार के बट से मारकर घायल कर दिया. तब मेरी मां और बहन मुझे बचाने के लिए आयी, लेकिन आरोपी ने दोनों के साथ भी मारपीट करते हुए लज्जा भंग करने का प्रयास किया. इस बीच शोर सुन ग्रामीणों के जुट जाने पर आरोपी हथियार लहराते हुए केस करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >