मामा के रूम पर जा रहा बालक रास्ते में हुआ गुम, जांच में जुटी पुलिस

शहर के गांधी चौक के समीप से एक 13 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है. बालक के परिजनों ने सदर थाना में आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी को लेकर गुहार लगायी है

बांका.

शहर के गांधी चौक के समीप से एक 13 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है. बालक के परिजनों ने सदर थाना में आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी को लेकर गुहार लगायी है. बताया जा रहा है कि बाराहाट थाना क्षेत्र के ककरिया निवासी नेमानी यादव का पुत्र दीपक उर्फ अमित कुमार बाराहाट रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर अपनी मां पिंकी देवी के साथ बुधवार की सुबह बांका रेलवे स्टेशन आया. जहां दीपक को उसकी मां पिंकी देवी ने स्टेशन के समीप लगे एक टोटो पर बिठाकर आरएमके स्कूल के समीप किराया के मकान में रह रहे मामा के पास जाने की बात कही. परिजनों के अनुसार पूर्व में भी मां ने उसे कई बार रेलवे स्टेशन पर उतार कर टोटो के माध्यम से मामा के रूम पर भेज देती थी. जहां उक्त बालक मामा के साथ पढ़ाई करता था. परिजनों के अनुसार बुधवार को टोटो से बालक ने गांधी चौक के समीप उतरा और मामा के रूम पर नहीं पहुंचा. कुछ देर के बाद जब मामा को बालक के परिजनों ने फोन कर पहुंचने की जानकारी ली तो मामा ने रूम पर नहीं आने की बात कही. जिसके बाद परिजनों ने बांका पहुंचकर खोजबीन आरंभ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला है. जिसके बाद दूसरे दिन यानि गुरुवार को बालक की मां पिंकी देवी ने पुत्र का सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस पदाधिकारी से गुहार लगायी है. खबर लिखे जाने तक बालक नहीं मिला था. उधर, पुलिस ने आवेदन को लेकर रेलवे स्टेशन सहित गांधी चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच करने में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >