गैस वितरण पर प्रशासन रोज कर रहा मॉनिटरिंग, शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई

Banka News : एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अनियमित वितरण पर अब प्रशासन की पैनी नजर है. बांका जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए लगातार छापेमारी, निगरानी और शिकायतों के त्वरित निष्पादन की व्यवस्था लागू की गई है.

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर जिले की सभी गैस एजेंसियों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है. प्रशासन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर और उचित मूल्य पर गैस उपलब्ध कराना तथा कालाबाजारी और अवैध भंडारण जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है.

गैस एजेंसियों पर लगातार रखी जा रही नजर

जिला प्रशासन की ओर से जिले भर की गैस एजेंसियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. आपूर्ति विभाग की टीम नियमित रूप से एजेंसियों के संचालन, वितरण व्यवस्था और स्टॉक की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

छापेमारी अभियान से बढ़ी जवाबदेही

डीएम के निर्देश पर जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों के दौरान छह गैस एजेंसियों और 20 महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि उपभोक्ताओं के हितों से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

शिकायतों के लिए बनाया गया नियंत्रण कक्ष

उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है. यहां आम नागरिक गैस आपूर्ति, वितरण या अन्य संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं.

पीएनजी कनेक्शन को भी दिया जा रहा बढ़ावा

डीएसओ ने बताया कि एलपीजी के साथ-साथ पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन प्रक्रिया को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और वैकल्पिक गैस सुविधा उपलब्ध कराना है. प्रशासन का मानना है कि पीएनजी के विस्तार से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी.

लापरवाही पर तय होगी कार्रवाई

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, कालाबाजारी या अवैध भंडारण की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी या व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से भी सतर्क रहने और किसी अनियमितता की सूचना तत्काल देने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >