बांका के मंदिरों में गूंजे जयकारे, भयहरण स्थान से पंचमुखी मंदिर तक हुई विशेष पूजा, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

बांका के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का माहौल. भयहरण स्थान और पंचमुखी मंदिर में भक्तों ने की विशेष पूजा. शाम को महाआरती में उमड़ी भीड़. जानें पूरा हाल.

बांका. शहर के भयहरण स्थान, बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर, पुरानी ठाकुरबाड़ी, शनि मंदिर समेत अन्य मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. मंदिरों के पट सुबह 5 बजे खुल गये थे. इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचे. दिनभर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान होते रहे और शाम को महाआरती का आयोजन किया गया.

भयहरण स्थान में शिव-पार्वती और गणेश की पूजा

भयहरण स्थान में भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. पुजारी दिनेश झा ने बताया कि सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. शाम के समय महाआरती आयोजित की गयी, जिसमें शहर के विभिन्न मोहल्लों से श्रद्धालु शामिल हुए.

महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं के सामूहिक जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

पंचमुखी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी रही भीड़

बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर, पुरानी ठाकुरबाड़ी और शनि मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. सुबह पट खुलने के बाद भक्तों की आवाजाही बनी रही. शाम को आरती के दौरान भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे.

मंदार मधुसूदन मंदिर में भी हुई पूजा

मंदार स्थित मधुसूदन मंदिर में भी पूर्व की तरह नियमित पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ. मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा की. शाम को आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा. शहर और मंदार क्षेत्र के मंदिरों में धार्मिक आयोजनों के कारण पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार बांका में प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >