सावन के पहले मंगलवार पर बजरंगबली मंदिरों में उमड़ी आस्था, पंचमुखी मंदिर से मंदार तक गूंजे जयकारे

Sawan Tuesday : सावन के पहले मंगलवार पर जिलेभर के हनुमान मंदिरों में आस्था का अद्भुत नजारा दिखा. सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी.

Sawan Tuesday : सावन के पहले मंगलवार पर जिलेभर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. शहर के भयहरण स्थान और बाबूटोला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह पांच बजे मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. रामभक्त हनुमान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही महिला, पुरुष और युवाओं की लंबी कतारें लगी रहीं. भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की.

महाआरती और प्रसाद वितरण में शामिल हुए श्रद्धालु

शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बजरंगबली मंदिरों में भी पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ. संध्या बेला में विशेष महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

मंदार के मधुसूदन मंदिर में चला विशेष अनुष्ठान

मंदार स्थित प्राचीन मधुसूदन मंदिर में भी पूरे दिन विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह 7:30 बजे पंडित विंदेश्वरी झा उर्फ पटल झा और लक्ष्मण झा ने भगवान मधुसूदन का महास्नान कराया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन संपन्न हुआ.

भोग, श्रृंगार पूजा और भव्य आरती का हुआ आयोजन

दोपहर 12 बजे के बाद भगवान को भोग अर्पित किया गया. श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दोपहर एक बजे मंदिर का पट पुनः खोला गया. शाम छह बजे भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसके बाद भव्य आरती आयोजित हुई. आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की. धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद शाम सात बजे मंदिर का पट बंद कर दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार बांका में प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >