सड़क दुर्घटना में किशोर जख्मी

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में कोल्ड स्टोरेज के समीप सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय एक किशोर जख्मी हो गया

अमरपुर.

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में कोल्ड स्टोरेज के समीप सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय एक किशोर जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी गोपालपुर गांव निवासी ब्रजेश यादव का पुत्र नीतीश कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. डॉ राकेश कुमार ने जख्मी किशोर का इलाज किया. जख्मी ने बताया कि गत शुक्रवार की संध्या वह अपने गांव से बाइक लेकर एक सहयोगी के साथ बांका जिले के कुनौनी गांव शादी में शामिल होने गया था. शनिवार को घर वापस लौटने के दौरान कोल्ड स्टोरेज के समीप बीच सड़क पर अचानक एक मवेशी आ गया. जिसे बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. जिससे वह गिरकर जख्मी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >