फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र फुल्लीडुमर पंचायत अंतर्गत सलैया गांव निवासी सीताराम दास की पुत्री बबीता कुमारी (14) की सर्पदंश से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने उसे डंस लिया. परिजनों को जब मामले की जानकारी मिली तो पीड़िता को अस्पताल ले जाने के बजाय स्थानीय किसी तांत्रिक के झाड़-फूंक के चक्कर में रह गए. जिसके बाद उक्त किशोरी की हालत बिगड़ने लगी. जब तक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते, इसके पहले ही मौत हो गयी. मृतका केडिया हाई स्कूल की छात्रा थी. वहीं घटना के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. मृतका के पिता ने बताया कि अपने दोनों बेटों के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा. मृतका का भाई दिल्ली में मजदूरी करता है. घटना पर पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश यादव, पंचायत के मुखिया व पंसस सहित ग्रामीण कमल दास आदि ने दुख जताया है.
शौच करने गयी किशोरी की सर्पदंश से मौत
थाना क्षेत्र फुल्लीडुमर पंचायत अंतर्गत सलैया गांव निवासी सीताराम दास की पुत्री बबीता कुमारी (14) की सर्पदंश से मौत हो गयी.
