कटखने बंदर आये दिन लोगों को काटकर घायल कर दे रहे हैं. अबतक में काफी संख्या में लोगों को काटकर घायल कर दिया है. कटखने बंदर के कारण लोगों में दहशत का माहौल है.
अमरपुर थानाक्षेत्र में इन दिनों कटखने बंदर का आतंक मचा हुआ है. कटखने बंदर आये दिन लोगों को काटकर घायल कर दे रहे हैं. अबतक में काफी संख्या में लोगों को काटकर घायल कर दिया है. कटखने बंदर के कारण लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं शनिवार को अमरपुर के पुरनचक गांव में कटखने बंदर के हमले से एक किशोरी जख्मी हो गई.जख्मी पुरनचक गांव निवासी निलेश मंडल की पुत्री निशु कुमारी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया.
बहियार की ओर जा रही थी तभी किया हमला
अस्पताल में मौजूद किशोरी के परिजनों ने बताया कि किशोरी अपने घर से बहियार की ओर जा रही थी तभी कटखने बंदर ने अचानक उनपर हमला कर दिया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से कटखने बंदर की रेस्क्यू करने की मांग किया है ताकि कटखने बंदर के आतंक से ग्रामीणों को राहत मिल सके.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.