कुंआ में गिरने से 12 किशोरी की मौत

कुंआ में गिरने से किशोरी की मौत

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत समुखिया गांव स्थित कुंआ में गिरने से एक 12 वर्षीय लड़की की मौत होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी नंदनी कुमारी बुधवार की शाम कुंआ की ओर गयी थी. इसी दौरान उक्त लड़की का पैर फिसल गया व कुंआ में जा गिरी. कुंआ में गिरने की आवाज सुनकर परिजन सहित आस-पास के लोग जमा हुए. कुंआ से बाहर निकाल कर आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आया. जहां चिकित्सक इजाज मसी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. चिकित्सक ने बताया कि परिजनों ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराये अपने घर ले गया. जबकि घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >