वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी काला बिल्ला लगाकर कर रहे कार्य

स्थानीय दीप नारायण सिंह महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी 12 नवंबर से काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं.

बांका/रजौन . स्थानीय दीप नारायण सिंह महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी 12 नवंबर से काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं. हड़ताल पर जाने वाले कॉलेज कर्मियों ने दीप नारायण सिंह महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष के नाम आवेदन देकर कहा है कि महाविद्यालय में कार्यरत कालेज कर्मियों द्वारा विगत कई बार वेतन वृद्धि मांग को लेकर आवेदन दिया जा रहा है. लेकिन आज तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कॉलेज कर्मी काला बिल्ला लगाकर कार्य करने लगे. उधर मंगलवार को महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मियों की बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि वे लोग वेतन वृद्धि की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. बैठक में प्रधान लिपिक वीरेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, निरंजन कुमार सिंह, ज्वाला शेखर सिंह, भूपेंद्र प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक अनिल कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, एजाज अहमद खान, सुनील चौधरी,ज्योतिष प्रसाद सिंह, डॉ शेखर रजपाल, प्रमोद चौधरी, अनिल कुमार सिंह डॉ अरशद रजा सहित, रूद्रेश्वरी प्रसाद सिंह श्याम बिहारी सिंह, दिवाकर प्रसाद सिंह, धनंजय प्रसादसिंह, महेश यादव, सुबोध कुमार, कुंदन कुमार ठाकुर, मनोज कुमार, मुनेश्वर यादव, गीतांजलि कुमारी, विनोद कुमार सिंह, मुकेश कुमार चौधरी आदि के नाम शामिल हैं. इस संबंध में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शासी निकाय के सदस्यों को संबंधित मामले से अवगत कराया गया है. महाविद्यालय कर्मी कलम बंद हड़ताल पर नहीं जाये इसके लिए वे खुद प्रयासरत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >