सड़क दुर्घटना में शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी, पुत्री की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी, पुत्री की हुई मौत

बौंसी. बौंसी- भूरना पथ पर धोबनी मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मध्य विद्यालय भुरना की शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जबकि उसके गोद में बैठी आठ माह की पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार (भागलपुर) शाहकुंड के खैरा गांव निवासी मुदस्सर की पत्नी आसना रूही मध्य विद्यालय भुरना में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है. महिला धोबनी गांव में किराये के मकान में अपनी पुत्री के साथ रहती है. बताया जाता है कि शुक्रवार को महिला टोटो से अपने कार्य के लिए विद्यालय जा रही थी. धोबनी गांव से आगे बढ़ने पर टोटो वाहन का पिछला पहिया अचानक खुल गया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी. दुर्घटना में शिक्षिका के गोद में बैठी आसना की पुत्री सना रूही गोद से गिरकर सड़क किनारे रखे एक नाद से टकरा गयी. घटना में बच्ची के सिर में गहरी चोटें लगी. जिससे उसकी तत्काल मौके पर मौत हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा शिक्षिका और उसकी बच्ची को रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ऋषिकेश सिन्हा के द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया और शिक्षिका को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि महिला का दाहिना हाथ टूट गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद महिला के पिता पूर्व मुखिया व वर्तमान शिक्षक अंसार और पति समेत अन्य परिजन बेहतर इलाज के लिए रवाना हो गये हैं.

विद्यालय में शोक सभा का हुआ आयोजन

दुर्घटना में शिक्षिका की पुत्री की मौत होने की सूचना पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार समेत अन्य शिक्षक गण और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये थे. हालांकि काफी समय तक बच्ची की मौत की सूचना शिक्षिका और उसके परिजन को नहीं दी गयी थी. लेकिन परिजनों के द्वारा मौत की जानकारी मिलने पर शिक्षिका को भी इसकी जानकारी दे दी गयी. घटना के बाद विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक के साथ-साथ शिक्षक जनार्दन दास, विजय सिंह, विभीषण दास, कयामुद्दीन, राजीव कुमार सिंह सहित अन्य ने शोक संवेदना प्रकट की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >