सड़क दुर्घटना में बाइक चला रहा शिक्षक जख्मी

अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर मकदुमा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक से विद्यालय जा रहा एक शिक्षक जख्मी हो गया.

अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर मकदुमा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक से विद्यालय जा रहा एक शिक्षक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी शिक्षक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ज्योति भारती के द्वारा जख्मी शिक्षक जयराम ठाकुर का प्राथमिक उपचार किया गया. अस्पताल में इलाजरत जख्मी शिक्षक ने बताया कि वह अमरपुर थाना क्षेत्र के महौता उच्च विद्यालय में पदस्थापित है. रोजाना की भांति वह शनिवार की सुबह अपने घर बांका जिले के पड़रिया गांव से बाइक लेकर विद्यालय जा रहा था तभी मकदुमा गांव के समीप बीच सड़क पर एक बच्चा दौड़ गया, जिसे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. जख्मी शिक्षक का उपचार कर रहे डाॅक्टर ने जख्मी की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >