BANKA : बाराबांध बेलाटीकर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ननद की आने वाली थी बारात, शादी टली
धोरैया थाना क्षेत्र के अहीरो पंचायत के बाराबांध बेलाटीकर गांव निवासी दीपक मांझी की 25 वर्षीय पत्नी गुंजन देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई.
धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट :
धोरैया थाना क्षेत्र के अहीरो पंचायत के बाराबांध बेलाटीकर गांव निवासी दीपक मांझी की 25 वर्षीय पत्नी गुंजन देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर धोरैया पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की तहकीकात की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. हालांकि पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टया मौत जहर खाने से प्रतीत होता है .वही इस संदर्भ में मृतका के भाई झारखंड के पथरगामा थाना क्षेत्र के वीरसन्नी गांव निवासी विभाष मांझी के बयान पर धोरैया थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक ,मृतका के भाई ने बताया है कि वह दर्द की दवा खाती थी .पेट दर्द के कारण दवा खाने के उपरांत उसकी मौत के बारे में जानकारी दी गई है ,हालांकि थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. परिजनों के मुताबिक मृतका की शादी वर्ष 2024 में हुई थी . पति बाहर मजदूरी का काम करता है. बताया जाता है कि मृतका के ननद की शादी भी थी. घटना के बाद से शादी भी टल गई है. जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई है. पुलिस के मुताबिक मृतका की बड़ी बहन अंजली देवी आपस में गोतनी थी. घटना को लेकर एफएसएल की टीम ने भी गांव पहुंचकर जांच की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गहन जांच पड़ताल के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.