आज बंद रहेगी ओपीडी सेवा, इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टर रहेंगे तैनात

Banka Sunday Health Update : बांका सदर अस्पताल में रविवार को ओपीडी सेवा बंद रहेगी. अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार रविवार होने के कारण सामान्य ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं किया जाएगा. हालांकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी. अस्पताल प्रशासन ने दावा किया है कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की गयी है.

बांका से विभांशु की रिपोर्ट :

गर्मी और मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में इमरजेंसी सेवा को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है. अस्पताल के सभी वार्डों में ए ग्रेड नर्स और जीएनएम की प्रतिनियुक्ति पहले की तरह जारी रहेगी. ताकि भर्ती मरीजों को इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो.

इमरजेंसी में तैनात रहेंगे कई विशेषज्ञ डॉक्टर

सदर अस्पताल बांका में इमरजेंसी सेवा के लिए डॉ उस्मान गनी. डॉ संजीव कुमार और डॉ रविकांत की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार तीनों चिकित्सक आपातकालीन मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे.महिला मरीजों के इलाज के लिए महिला चिकित्सक डॉ मनकाया जहां की तैनाती की गई है. वहीं एसएनसीयू में डॉ बालकृष्ण चौधरी और डॉ रविकांत सेवाएं देंगे. एनेसथेसिया विभाग में डॉ एजाज मसीह की ड्यूटी तय की गई है.

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गंभीर मरीजों और प्रसव से जुड़े मामलों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. प्रसव कक्ष में महिला चिकित्सकों की ड्यूटी अलग-अलग शिफ्टों में लगाई गई है.

ऑन कॉल मौजूद रहेंगे चिकित्सक

रविवार को सदर अस्पताल का ब्लड सेंटर बंद रहेगा. हालांकि किसी भी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए ऑन कॉल चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है. जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को तुरंत बुलाया जा सकेगा.अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों की देखरेख के लिए सभी वार्डों में पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेगा. अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है.

गर्मी के मौसम को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर ही अस्पताल आएं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत इमरजेंसी सेवा का लाभ लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >