चांदन नदी में गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, दो दर्जन पंचायतों में ब्लैकआउट

Banka Power Cut:बांका में शनिवार देर रात बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया. शहर के चांदन नदी में 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गिर जाने से करीब दो दर्जन पंचायतों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी. घटना के बाद क्षेत्र के दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए और उमस भरी गर्मी में लोगों की रात जागकर कटने लगी.

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट :

बांका पीएसएस से बाराहाट ग्रामीण फीडर को जाने वाली 11 हजार वोल्ट की लाइन शनिवार रात करीब 11 बजे अचानक चांदन नदी में गिर गयी. तार गिरते ही पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. रात के समय बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी. गर्मी और उमस के कारण लोग पहले से ही परेशान थे. ऐसे में पूरी रात बिजली नहीं रहने से हालात और खराब हो गए.

रात में पहुंचे बिजली कर्मी. लेकिन अंधेरा और गड्ढों ने बढ़ाई मुश्किल

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी रात में ही चांदन नदी पहुंचे. लेकिन नदी में अधिक गड्ढा और घना अंधेरा होने के कारण मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जा सका. बिजली मिस्त्रियों को नदी के अंदर टूटे तार तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.स्थानीय लोगों के अनुसार तार गिरने के बाद इलाके में पूरी तरह ब्लैकआउट की स्थिति बन गयी. पंखे और कूलर बंद होने से लोग पूरी रात गर्मी में परेशान रहे. कई गांवों में पेयजल संकट की भी स्थिति उत्पन्न हो गयी. क्योंकि बिजली नहीं रहने से मोटर और पानी सप्लाई भी प्रभावित हुई.

सुबह मौके पर पहुंचे कनीय अभियंता. जल्द बहाल होगी बिजली

रविवार सुबह बिजली विभाग के कनीय अभियंता अभय कुमार रंजन मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. विभाग की ओर से टूटे तार को जल्द से जल्द मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है.बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम लगातार काम में जुटी हुई है और जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. हालांकि मरम्मत कार्य में नदी का जलस्तर और गड्ढे चुनौती बने हुए हैं.उधर बिजली कटौती से प्रभावित ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि उमस भरी गर्मी में बिजली संकट ने हालात और कठिन बना दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >