बांका में 19 वर्षीय युवती ने घर में लगाई फांसी, मोबाइल जब्त कर हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

बांका के आनंदपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Suicide Case: बांका जिले के कटोरिया अनुमंडल अंतर्गत आनंदपुर थाना क्षेत्र में करीब 19 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

घर में फंदे से लटका मिला शव

युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार, अवर निरीक्षक रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली. इसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया.

मोबाइल फोन की जांच से खुल सकता है राज

पुलिस ने जांच के दौरान युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल में मौजूद कॉल डिटेल, मैसेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य घटना के कारणों तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकते हैं. इसी आधार पर सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है.

आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य

Suicide Case: फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. परिजन भी इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >