प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय गणित ओलम्पियाड, प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता आरएमके इंटर स्कूल स्थित प्रशाल में गुरुवार को आयेाजित किया गया
By SHUBHASH BAIDYA | Updated at :
आरएमके में जिला स्तरीय ओलम्पियाड, प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
बांका.
शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय गणित ओलम्पियाड, प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता आरएमके इंटर स्कूल स्थित प्रशाल में गुरुवार को आयेाजित किया गया. बिहार दिवस के निमित्त आयोजित इस प्रतियोगता में स्थापना डीपीओ संजय कुमार यादव ने 11 प्रखंडों से चयनित छात्र-छात्राओं को पारितोषिक के रूप में प्रमाण पत्र व शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया. साथ ही इस प्रकार जिला का नाम राज्य और देश स्तर पर रोशन करने की शुभकामनाएं दी. प्रतियोगा में वर्ग एक से 12वीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया. चयनित सभी वर्गों में कक्षा छह से आठ व नौ से 12वीं स्तरीय में प्रथम स्थान प्राप्त करते वाले प्रतिभागी पटना के गांधी मैदान में आयोजित राजस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. निर्णायक मंडल में दीपक कुमार, डॉ. नीलेश कुमार, राम देव सिंह, राज कुमार सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, नीतीश कुमार व संतोष कुमार शामिल थे. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रभारी प्रचार्य सुधार कुमार गुप्ता ने किया.
विभिन्न प्रतियोगा में चयनित छात्र-छात्राएं
गणित ओलम्पियाड- शाश्वत कुमार सिंह, सोयम कुमार, अनिद्या कुमार, सलोनी कुमारी, नाव्या कुमारी, सृष्टि कुमारी.
प्रश्नोत्तरी-
यश कुमार, रौनक राज, जितेंद्र कुमार, विखाशा कुमारी, रुचि कुमारी, सोनी कुमारी.
चित्रकला-
कृष्ण कुमार पंडित, अनमोल कुमार, प्रिंस कुमार, अनुपम कुमारी, खुशी कुमारी, साक्षी ठाकुर.