खलिहान पर आग लगने से पुआल जलकर हुआ राख

खलिहान पर आग लगने से पुआल जलकर हुआ राख

बेलहर. थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में एक किसान के खलिहान पर आग लग जाने से हजारों रुपये का पुआल जलकर बर्बाद हो गया. जानकारी के अनुसार किसान सुरेश पंडित ने अपने धान की फसल तैयार कर पुआल खलिहान पर रखा था. सोमवार की देर रात खलिहान पर पुआल के टाल में एकाएक आग लग गयी. जिसमें काफी मात्रा में पुआल जल गया. आग की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचकर आसपास के लोगों के सहयोग से आग को बुझाया गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >