तेज आंधी-बारिश में स्कूल की पानी टंकियां टूटीं, बच्चों पर पेयजल संकट का खतरा

Storm Damage In Banka: बांका जिले में बुधवार तड़के आई तेज आंधी और बारिश ने कई इलाकों में नुकसान पहुंचाया. बाराहाट प्रखंड के एक स्कूल में जलमीनार पर लगी दो पानी टंकियां टूट गईं, जिससे विद्यार्थियों के सामने पेयजल संकट की आशंका गहरा गई है.

पंजवारा (बांका)से गौरव कश्यप की रिपोर्ट

Banka News : पंजवारा क्षेत्र अंतर्गत बाराहाट प्रखंड की महुआ पंचायत स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय कुनौनी खैराटीकर में तेज आंधी और बारिश के कारण बड़ा नुकसान हुआ है. बुधवार तड़के करीब तीन बजे चली तेज हवा से स्कूल के जलमीनार पर लगी दोनों पानी टंकियां क्षतिग्रस्त हो गईं.

आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हुईं टंकियां

विद्यालय के प्रधानाध्यापक नलिनी कुमार राजेश ने बताया कि बुधवार सुबह आई तेज आंधी-बारिश के दौरान जलमीनार पर लगी पानी की दोनों टंकियां टूट गईं.उन्होंने कहा कि टंकियों के क्षतिग्रस्त होने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

बच्चों की पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका

विद्यालय प्रशासन के अनुसार गर्मी के मौसम में स्कूल में पानी की जरूरत अधिक रहती है. ऐसे में पानी टंकियों के टूट जाने से विद्यार्थियों को परेशानी बढ़ सकती है.प्रधानाध्यापक ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने और नई टंकियां उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि स्कूल की पेयजल व्यवस्था जल्द बहाल हो सके.

तेज हवा से कई जगह हुआ नुकसान

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आंधी की रफ्तार काफी तेज थी. कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.ग्रामीणों ने प्रशासन से स्कूल में जल्द नई पानी टंकी लगाने और बच्चों के लिए सुरक्षित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

मौसम का बदला मिजाज बना चुनौती

क्षेत्र में लगातार बदलते मौसम और तेज आंधी-बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है. ग्रामीण इलाकों में बिजली, पेयजल और आवागमन जैसी समस्याएं भी सामने आने लगी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >