कटोरिया के धोबनी में 2 करोड़ 67 लाख की लागत से बनेगा स्टेडियम

2 करोड़ 67 लाख की लागत से बनेगा स्टेडियम

एसडीएम व जिला योजना पदाधिकारी ने चिह्नित स्थल का किया निरीक्षण कटोरिया कटोरिया प्रखंड के तरगच्छा पंचायत अंतर्गत धोबनी गांव के मैदान पर मुख्यमंत्री खेल विकास योजना से 400 मीटर ट्रैक वाले फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण होगा. इसमें लगभग 2 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च होंगे. भवन निर्माण निगम एजेंसी की ओर से स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा. गुरुवार को एसडीएम अविनाश कुमार व जिला योजना पदाधिकारी बब्बन कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने स्टेडियम को लेकर चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया. स्टेडियम निर्माण में चयनित स्थल के समीप धोबनी दुर्गा मंदिर को लेकर भी स्थानीय लोगों से कई बिंदुओं पर विमर्श किया. मौके पर बीपीआरओ अविनाश कुमार, मंडल भाजपा अध्यक्ष ज्योतिष कुमार मंडल के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मी व स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >