स्टेडियम निर्माण कार्य व डिग्री कॉलेज के लिए स्थल का किया गया निरीक्षण

बाराहाट प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर इंटर हाई स्कूल में विद्यालय के समग्र विकास एवं आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गयी.

मोहनपुर इंटर हाई स्कूल के विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

बांका. बाराहाट प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर इंटर हाई स्कूल में विद्यालय के समग्र विकास एवं आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गयी. बैठक में पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने विद्यालय के शैक्षणिक व भौतिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. विधायक श्री मंडल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विद्यालय परिसर के समुचित विकास के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है.

बैठक के दौरान विद्यालय के भव्य प्रवेश द्वार (मुख्य गेट) के निर्माण के प्रस्ताव पर भी विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया. इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं संबंधित अधिकारियों के साथ निर्माण की रूपरेखा, आवश्यक संसाधनों तथा अन्य तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की गयी. विधायक ने कहा कि विद्यालय का आकर्षक एवं सुव्यवस्थित प्रवेश द्वार न केवल संस्थान की पहचान को सुदृढ़ करेगा, बल्कि छात्रों एवं अभिभावकों में भी सकारात्मक संदेश देगा. विधायक ने बैठक के उपरांत जिला शिक्षा पदाधिकारी, सीओ, बीडीओ तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ विद्यालय परिसर के पीछे निर्माणाधीन स्टेडियम के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए. उन्होंने मुख्यमंत्री के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत प्रत्येक प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए संभावित स्थल का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIBHANSHU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >